Podcast वर्तमान में एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है, वह चाहे ऑडियो फॉर्मेट में हो या विडियो। पॉडकास्ट को सुनने वालों की संख्या में अचानक से तेजी से इजाफा हुआ है और आने वाले समय में भी यह आगे बढ़ता ही जायेगा। आप भी इस तेजी से विकास करते फिल्ड में अपनी पहचान बना सकते हैं और क्वालिटी कंटेंट के दम पर नाम और पैसे दोनों कमा सकते हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए Podcast Name Ideas, जोकि आने वाले समय में आपकी पहचान बनेगा।
आप एक सही और आकर्षक नाम से पॉडकास्ट के सफ़र की शुरुआत करें, यह सुनिश्चित करने के लिए ही हमने इस ब्लॉग को तैयार किया है। इसमें हमने यूनिक और आकर्षक पॉडकास्ट नाम आइडियाज को शामिल किया है, पूरी कोशिश की गई है कि आपको उन्हीं नामों का सुझाव दिया जाये जो पहले से रजिस्टर्ड न हों। आप चाहे न्यूज़ इंडस्ट्री में पॉडकास्ट शुरू करना चाहते हों या कॉमेडी, प्लेटफार्म चाहे Anchor हो या YouTube, निचे दिए नाम हर मानदंड पर खरा उतरते हैं। ब्लॉग में सिर्फ Podcast Name Ideas in Hindi ही नहीं बल्कि पॉडकास्ट शुरू करने का पूरा रोडमैप की जानकारी भी दी जाएगी।
Top 50 Podcast Name Ideas in Hindi
निचे दिए टेबल में हमने 50 से अधिक पॉडकास्ट नाम आइडियाज की सूचि को शामिल किया है जो हर प्लेटफार्म के लिए उपयुक्त हैं और साथ ही यूनिक भी हैं। इन नामों को आप आसानी से अपने पॉडकास्ट के लिए चुनकर रख सकते हैं। इसमें हमने हर डोमेन से जुड़े नामों को जोड़ा है अर्थात चाहे आप पॉलिटिक्स में रूचि रखते हों या साहित्य में, हर पॉडकास्ट चैनल आईडिया के लिए नाम जोड़े गए हैं। हालाँकि हमने पूरी कोशिश की है कि सूचि में दिए गए नाम अद्वितीय हों लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि एक बार अपनी तरफ से आवश्यक ट्रेडमार्क और डोमेन सर्च अवश्य कर लें।
Serial Number | Podcast Name Ideas |
---|---|
1 | जंगल जिंगल |
2 | चर्चा चौपाल |
3 | सर्वज्ञ |
4 | साहित्यपान |
5 | प्रेमपत्र लाइव |
6 | कलम कलाम |
7 | प्रपंच |
8 | दीनबंधु |
9 | एक था कहानीकार |
10 | बेशर्म टॉक्स |
11 | बेबाक बोल लाइव |
12 | Anonymous बोल |
13 | आत्मा परमात्मा |
14 | जंगली जुगनू |
15 | नन्हें पंख |
16 | सब गोलमाल है |
17 | The भारतीय |
18 | संदेशवाहक |
19 | यात्रीगण कृपया ध्यान दें |
20 | सफरनामा |
21 | भारत, भारतीय और भारतीयता |
22 | डिजिटली योर्स |
23 | डिजिटल साथी |
24 | बाज़ार तक |
25 | बिंदी बोल |
26 | हक़ से |
27 | यह लोकतंत्र है |
28 | स्वाद सर्वोपरि |
29 | अतिशयोक्ति |
30 | अनसुनी अनकही |
31 | लोकगीत जिंदाबाद |
32 | भूले बिसरे लोग |
33 | अमर अकबर अंथोनी |
34 | राजनीति की कहानियाँ |
35 | गुबार |
36 | वो पुराने दिन |
37 | क्रिएटर्स इकॉनमी |
38 | पोल खोल शो |
39 | दर्शन का दर्शन |
40 | आयुर्ज्ञान लाइव |
41 | बकलोली LOL |
42 | कलयुग के राम |
43 | देशी इन विदेश |
44 | बकलोलियाँ |
45 | अनसुनी टेक्नोलॉजी |
46 | इतिहास के दाग |
47 | गुड न्यूज़ पॉडकास्ट |
48 | प्रेम रतन धन |
49 | स्वस्थस्य |
50 | देशहित लाइव |
51 | आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया |
Unique Podcast Name Ideas in Hindi for Instagram
YouTube की ही तरह अब Instagram पर भी तेजी से कंटेंट की खपत हो रही है, खासकर कि विडियो कंटेंट की। ऐसे में आप Instagram पर भी पॉडकास्ट अपलोड करके एक बड़ी ऑडियंस को आकर्षित कर सकते हैं। इस प्लेटफार्म पर पॉडकास्ट की शुरुआत करने के लिए आपको कोई भी खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं है। बस अपना कैमरा उठाइए, पॉडकास्ट रिकॉर्ड कीजिये और अपलोड करना शुरू कर दीजिये। लेकिन इन सबसे पहले एक सही पॉडकास्ट अकाउंट बनाना आवश्यक है जिसके लिए आपको चाहिए एक सही नाम: इसलिए हमने Instagram podcast name Ideas in Hindi की सूचि को तैयार किया है।
Serial Number | Instagram Podcast Name Ideas |
---|---|
1 | जीवन ज्योतिष |
2 | परम्परा प्रतिष्ठा अनुशासन |
3 | खेत खलिहान |
4 | नई दुनिया |
5 | अजी हाँ |
6 | फिल्मी फॅमिली |
7 | कॉफ़ी विथ चाय |
8 | विधि विधान लाइव |
9 | संविधान से खलिहान तक |
10 | दूरदृष्टि |
11 | विचार विमर्श |
12 | हे बेबी |
13 | नॉटी नॉलेज |
14 | शहरनामा |
15 | स्टार्टअप कहानियाँ |
16 | भारत भाग्य विधाता |
17 | वीर भोग्य वसुंधरा |
18 | हीर राँझा टॉक्स |
19 | आस्तिक नास्तिक |
20 | पेन पेंसिल शो |
21 | प्यार व्यार दिल विल |
22 | जिन्दगी जिंदाबाद |
23 | ज्ञानप्रकाश लाइव |
24 | Her स्वास्थ्य |
25 | हिंदी वाले |
26 | क से कविता |
27 | धृतराष्ट्र की आँखें |
28 | क़ानूनी दुनिया |
29 | दिल है हिन्दुस्तानी |
30 | Uncensored कहानियां |
31 | सिनेमाघर लाइव |
Best Podcast Name Ideas in Hindi Funny
अगर हम बात करें विडियो या टेक्स्ट प्लेटफार्म पर वायरल होने वाले कंटेंट की तो पता चलता है कि अधिकतर कंटेंट कॉमेडी डोमेन से होते हैं। पॉडकास्ट की दुनिया में भी यही बात है, कॉमेडी से जुड़े पोपॉडकास्ट ज्यादा सुने और पसंद किए जाते हैं और इसलिए आप भी इस field में अपनी जगह बना सकते हैं। अच्छी खबर तो यह है कि अभी भी podcasting में मजाकिया या हंसी ठिठोली वाले चैनल की कमी है और ऐसे में आपके लिए एंट्री काफी आसन हो जाती है। हमने आपकी मदद के लिए निचे दिए टेबल में Funny Podcast Name Ideas in Hindi को जोड़ा है जो अवश्य ही आपके मन में नए विचारों को जन्म देंगे।
Serial Number | Name |
---|---|
1 | दरबारी मीडिया |
2 | बकैती सुपर एक्सप्रेस |
3 | जोक्स एक्सप्रेस |
4 | झंड जिन्दगी |
5 | बेरोजगारों के किस्से |
6 | इश्क और बेरोजगारी |
7 | इंटेलीजेंट कॉमेडी |
8 | हंसी के धुरंधर |
9 | टोटल बकवास |
10 | मृतप्राय व्यवस्था |
11 | हेरा फेरी |
12 | असत्य अधर्म अव्यवस्था |
13 | सर्कस का शेर |
14 | व्यंग्य शो |
15 | पति पत्नी और जिन्दगी |
16 | मूड ख़राब |
17 | कंट्रोल प्लस डिलीट |
18 | सास और बहु |
19 | दोस्ती यारी और बेगारी |
20 | हंसी ठिठोली |
21 | नमक स्वादानुसार |
22 | जिन्दगी स्वादानुसार |
23 | बासी खबरें |
24 | चटपटी चाची |
25 | पंचायत |
Podcast कैसे शुरू करें?
अगर आप एक अच्छे वक्ता यानी बोलने की कला में माहिर हैं तो बड़ी ही आसानी से खुद का पॉडकास्ट शूर कर सकते हैं जिसके लिए आपको बिलकुल भी इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पॉडकास्ट शुरू करने के लिए सबसे पहली जरूरत होती है एक सही नाम की, जिसमें अआपकी मदद करने के लिए ही हमने ढेरों Hindi Podcast Name Ideas को तैयार किया है। आप इसमें से कोई भी एक नाम चुनकर अकाउंट/चैनल बना सकते हैं। अब आइये जानते हैं कि पॉडकास्ट शुरू कैसे करें:
1. तय करें विषय और रोडमैप
पॉडकास्ट शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको तय करना होगा कि आप किस विषय के साथ आगे बढ़ेंगे। podcasting शुरू करने क लिए एक सही विषय का चुनाव करना अतिआवश्यक है तभी जाकर आप कंटेंट को एक सही दिशा दे सकेंगे। आप मौजूदा किसी भी विषय जैसे राजनीती, न्यूज़, इंटरव्यू, कहानियां, कॉमेडी आदि कुछ भी चुनकर आगे की सफ़र की शुरुआत कर सकते हैं। हम आपको सलाह देंगे कि वही विषय चुनें जिसपर आपकी मजबूत पकड़ हो अन्यथा एक समय बाद आपके पास कंटेंट की कमी हो जाएगी। साथ ही एक सही नाम चुनना भी जरुरी है क्योंकि यही आगे जाकर आपकी पहचान बनेगा। इसके लिए आप पॉडकास्ट नाम आइडियाज में से कोई भी एक नाम चुन सकते हैं।
2. चुनें सही प्लेटफार्म और फॉर्मेट
तत्पश्चात आपको सही प्लेटफार्म चुनने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप अपने पॉडकास्ट को ऑडियो फॉर्मेट में तैयार करना चाहते हैं तो Anchor एक बढ़िया प्लेटफार्म है तो वहीँ अगर पॉडकास्ट विडियो फॉर्मेट में है तो YouTube या Instagram की तरफ रुख करें। प्लेटफार्म चुनने के साथ साथ आपको यह भी तय करना चाहिए कि आप सप्ताह में कितने कंटेंट अपलोड करेंगे और कंटेंट अपलोड करने का सही समय क्या होगा। हम आपको सलाह देंगे कि आप जिस भी प्लेटफार्म को चुन रहे हैं, उस प्लेटफार्म के हिसाब से यह जानकारी इकट्ठी कर लें कि कंटेंट अपलोड करने की सही फ्रीक्वेंसी और समय क्या होनी चाहिए।
3. पहला एपिसोड रिकॉर्ड करें
आप अपने बजट के हिसाब से आवश्यक इंस्ट्रूमेंट्स लेकर पहले एपिसोड को रिकॉर्ड करना शुरू कर दें। Podcast रिकॉर्ड करते समय गलतियाँ न हों या आप दिशा से न भटकें इसके लिए एक स्क्रिप्ट भी तैयार कर लें जिसमे पुरे एपिसोड का ओवरव्यू लिखा हुआ हो। साथ ही एक शांत और सहज महसूस कराने वाले जगह का चुनाव करें ताकि रिकॉर्ड करते समय कोई भी परेशानी न हो। अगर आप Anchor प्लेटफार्म की मदद से एपिसोड रिकॉर्ड करते हैं तो प्लेटफार्म पर ही आपको एडिटिंग टूल्स भी मिल जाते हैं, जिनकी मदद से आप एडिटिंग करके अपलोड कर सकते हैं। लेकिन अगर यह YouTube या Instagram के लिए है तो आपको एक विडियो/ऑडियो एडिटर की मदद लेनी पड़ सकती है।