ब्यूटी पार्लर, एक ऐसा बिजनेस जिसकी मांग गाँव, शहर, नगर हर जगह है. खासकर कि अगर एक ब्यूटी पार्लर की शुरुआत सही लोकेशन से की जाए तो आप महीने के लाखों भी कमा सकते हैं. जैसे जैसे समय बदल रहा है, सौंदर्य प्रसाधन को लेकर हर वर्ग का रुझान भी बढ़ा है. अब गाँवों और देश के दूर दराज इलाकों में भी मेकओवर, मेकप, शादियों के सीजन में दुल्हे दुल्हन का मेकप, हेयर केयर जैसे सेवाओं की मांग बढ़ी है. ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में एक्सपर्ट हैं, ठीक ठाक बजट और लोकेशन है तो Beauty Parlour Name Ideas in Hindi में से कोई एक नाम चुनकर ब्यूटी पार्लर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.
ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय शुरू करना बिकुल भी कठिन नहीं है. आपके पास अगर 70 हजार से लेकर १ लाख तक का भी बजट है तो आप आसानी से इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन इसकी शुरुआत करते समय सबसे अधिक माथापच्ची सही नाम चुनने के लिए करनी पड़ती है. एक सही नाम का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आपकी पहचान, ब्रांडिंग और इन्टरनेट पर लिस्टिंग भी नाम से ही होनी है. आपकी इस समस्या को हम बखूबी समझते हैं और इसलिए हमने ब्यूटी पार्लर नाम आइडियाज का यह ब्लॉग तैयार किया है. चाहें आप सैलून नाम लिस्ट की तलाश में हों या ब्यूटी पार्लर नाम लिस्ट इन हिंदी के, यह ब्लॉग आपकी पूरी सहायता करेगा.
डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बनाएं! केवल ₹99 में, हम आपके व्यवसाय को 8-10 टॉप प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर करेंगे और गूगल सर्च में दिखने में मदद करेंगे। अभी शुरू करें और अपनी डिजिटल सफलता की कहानी लिखें।
सफलता की ओर बढ़ें50+ Beauty Parlour Name Ideas in Hindi
सबसे पहले हमने 50 से भी अधिक Beauty Parlour Name Ideas की सूचि को तैयार किया है जिसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए खोले जाने वाले ब्यूटी पार्लर के नाम सुझाव दिए गए हैं. हमने पूरी कोशिश की है कि आपको पारंपरिक नामों के बजाय आधुनिक और आकर्षक नाम सुझाव दिए जाएँ. समय बदलने के साथ साथ रणनीति में परिवर्तन ही सफलता की कुंजी है और इसलिए हमने इन्टरनेट के साथ साथ आज की जेनरेशन को लुभाने वाले नामों को निचे दिए टेबल में जोड़ा है.
अगर आप सिर्फ एक छोटा व्यवसाय या ब्यूटी पार्लर दुकान खोलने की सोच रहे हैं तो बेझिझक किसी भी नाम को चुन सकते हैं. लेकिन अगर आपका उद्देश्य अपने ब्यूटी पार्लर बिजनेस को इन्टरनेट पर लेकर जाना है, ब्रांडिंग करनी है तो सबसे पहले नाम रजिस्टर करने से पहले आवश्यक डोमेन और ट्रेडमार्क सर्च अवश्य ही कर लें. हमने पूरी कोशिश की है कि आपको ब्यूटी पार्लर नाम लिस्ट दिए जाएं जिन्हें पहले से रजिस्टर न किए गए हों, लेकिन अपनी तरफ से आवश्यक सर्च करके निश्चिंत हो लें.
Serial Number | Parlour Name |
---|---|
1 | कामना पार्लर |
2 | सौंदर्या ब्यूटी सैलून |
3 | वीमेन प्राइड पार्लर |
4 | वाओ पार्लर |
5 | ब्यूटी बीस्ट |
6 | रूपवती ब्यूटी पार्लर |
7 | रुपरस पार्लर |
8 | यौवन ब्यूटी पार्लर |
9 | दुल्हनियां ब्यूटी |
10 | अप्सरा पार्लर |
11 | सौंदर्य सैलून |
12 | सर्वोत्तम ब्यूटी सैलून |
13 | सिर्फ तुम ब्यूटी पार्लर |
14 | नुक्कड़ पार्लर |
15 | सादगी ब्यूटी सैलून |
16 | दुल्हा दुल्हन ब्यूटी |
17 | दर्पण पार्लर |
18 | सौंदर्य दर्शन पार्लर |
19 | दर्शन ब्यूटी पार्लर |
20 | ब्यूटीफुल पार्लर |
21 | सो ब्यूटीफुल सैलून |
22 | लालिमा मेकओवर |
23 | जन्नत मेकओवर |
24 | पसंदीदा ब्यूटी पार्लर |
25 | जलवा वीमेन सैलून |
26 | अजी हाँ सैलून |
27 | बैंड बाजा बाराती पार्लर |
28 | दुल्हे राजा सैलून |
29 | दृष्टि हेयर सैलून |
30 | गृहशोभा ब्यूटी |
31 | गृहिणी ब्यूटी पार्लर |
32 | शाश्वत पार्लर |
33 | दिव्य ब्यूटी सैलून |
34 | बनारसिया ब्यूटी पार्लर |
35 | दीवाना ब्यूटी |
36 | रूप की रानी पार्लर |
37 | शहजादे पार्लर |
38 | हैंडसम मुंडे पार्लर |
39 | लुक्स वूक्स पार्लर |
40 | लेडिस एंड जेंटलमैन पार्लर |
41 | कामायनी ब्यूटी पार्लर |
42 | मधुक ब्यूटी |
43 | मस्ताना पार्लर |
44 | श्री ब्यूटी पार्लर |
45 | अधरा पार्लर |
46 | रूप निखार पार्लर |
47 | क्यूटी पार्लर |
48 | देसी पार्लर |
49 | फैशन फार्म पार्लर |
50 | अतिसुन्दर ब्यूटी पार्लर |
51 | अमेजिंग ब्यूटी पार्लर |
52 | करिश्माई ब्यूटी पार्लर |
30+ Stylish Beauty Parlour Name Ideas in Hindi
अब बारी है स्टाइलिश ब्यूटी पार्लर नाम विचारों की, जिसको निचे दिए तालिका में सूचीबद्ध किया गया है. खासकर कि अगर आप बड़े शहरों में ब्यूटी पार्लर खोलन का विचार कर रहे हैं तो निचे दिए नाम आपके लिए ही हैं. हमने इन नामों को आधुनिक, स्टाइलिश और यूनिक बनाने पर ध्यान दिया है. Stylish Beauty Parlour Name Ideas की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये आसानी से याद रह जाते हैं, बोलने और सुनने दोनों में कर्णप्रिय लगते हैं और साथ ही आसानी से ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं. दोबारा से, अगर आप नामों को कंपनी या वेबसाइट क तौर पर रजिस्टर करवाने की सोच रहे हैं तो आवश्यक सर्च अवश्य कर लें.
Serial Number | Stylish Beauty Parlour Names in Hindi |
---|---|
1 | स्त्रीत्व ब्यूटी पार्लर |
2 | टशन पार्लर |
3 | जलवा ब्यूटी पार्लर |
4 | चमक धमक पार्लर |
5 | कूल गर्ल पार्लर |
6 | मॉडर्न मेन पार्लर |
7 | चाहत सैलून |
8 | क्यूटी ब्यूटी सैलून |
9 | सो स्टाइलिश सैलून |
10 | हाय ब्यूटी पार्लर |
11 | सौन्दर्यालय पार्लर |
12 | सौंदर्यशाला पार्लर |
13 | नमस्कारम पार्लर |
14 | दिल विल ब्यूटी सैलून |
15 | खुबसूरत सैलून |
16 | दुल्हे राजा सैलून |
17 | कत्तई जहर पार्लर |
18 | इबादत ब्यूटी सैलून |
19 | नज़ारे ब्यूटी पार्लर |
20 | निखार ब्यूटी |
21 | ओजस्विता सैलून |
22 | अवंतिका सैलून |
23 | अलंकार ब्यूटी पार्लर |
24 | ग्लैमर गुरु सैलून |
25 | ब्यूटी बार |
26 | ब्राइड ट्रांसफॉर्म सैलून |
27 | लुक्स लव पार्लर |
28 | बिंदास ब्यूटी सैलून |
29 | कायनात सैलून |
30 | हीरोइन ब्यूटी पार्लर |
31 | स्वाभिमान पार्लर |
25+ English Beauty Parlour Name Ideas in Hindi
यह युग अंग्रेजी युग है, यानि किसी भी अन्य भाषा के मुकाबले अंग्रेजी भाषा ज्यादा प्रबल और प्रचलित है. यही कारण है कि आज अधिकाधिक ब्रांड्स और स्टार्टअप अपना नाम अंग्रेजी भाषा में ही रख रही हैं. अंग्रेजी भाषा में ब्यूटी पार्लर का नामकरण करने के भी अपने ही फायदे हैं जैसे कि ब्रांडिंग ज्यादा आसानी से हो पाती है, डोमेन नाम मिलने में भी आसानी होती है, लोगों को नाम आसानी से याद रह जाता है और साथ ही, आधुनिक जनरेशन को लुभाने और विस्तार करने में भी फायदे मिलते हैं.
इन्हीं फायदों और मांग को देखते हुए ही हमने इस सूचि में 25 से अधिक English Beauty Parlour Name Ideas को जोड़ा है. ये सभी नाम आकर्षक और यूनिक हैं और इनके तले आप आसानी से अपने ब्रांड को ग्रो कर सकते हैं.
Serial Number | English Beauty Parlour Name |
---|---|
1 | Royal Beauty Parlour |
2 | Wow Beauty Parlour |
3 | Just Slay Parlour |
4 | Bridal Destination Makeover |
5 | Scissors Magic |
6 | Nirvana Beauty Salon |
7 | Paradise Beauty Parlour |
8 | The Polished Bar |
9 | Beauty Bar Parlour |
10 | Aesthetics Studio Parlour |
11 | Bright Light Salon |
12 | Glowing Goddess Salon |
13 | Charming Salon |
14 | You Look Beautiful! |
15 | Boom Beauty Parlour |
16 | Shaandar Looks Parlour |
17 | Style Suite |
18 | Style Workspace |
19 | Stylook Salon |
20 | StyleBook Beauty Parlour |
21 | Saavan Beauty Parlour |
22 | Awesome Looks |
23 | You Beauty |
24 | Stare Parlour |
25 | Posh Beauty Parlour |
26 | Elite Mascara Salon |
27 | Beautyspace Salonpen_spark |
ब्यूटी पार्लर का नाम क्या रखना चाहिए?
ब्यूटी पार्लर का नाम क्या होना चाहिए, यह पूरी तरह से आपके लोकेशन और निर्णय पर निर्भर करता है. हालाँकि नाम रखते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे:
१. अपने ऑडियंस को ध्यान में रखें. आपका ग्राहक पुरुष होगी या महिला, आप सभी वर्ग की महिलाओं को मेकप सेवा देंगी या सिर्फ दुल्हनों को, आपके ग्राहक किस उम्र के हैं जैसी बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है.
२. इसके पश्चात, अपने ब्यूटी पार्लर नाम को हमेशा आकर्षक, बोलने में आसान और सकारात्मक रखें जैसे Wow Beauty Parlour. यह नाम न सिर्फ बोलने सुनने में ज्यादा आकर्षक लग रहा है बल्कि आसानी से याद भी रखा जा सकेगा जोकि word of mouth marketing के लिए महत्वपूर्ण भी है.
३. आपके ब्यूटी पार्लर का नाम सकारात्मक होना भी आवश्यक है. कोई भी नाम जब मन में सकारात्मक छवि का निर्माण करता है तो व्यक्ति का आकर्षक बढ़ता है.
४. आज इन्टरनेट का जमाना है और इस जमाने में अगर आपके पास खुद की कोई वेबसाइट, YouTube Channel या सोशल मीडिया पेज नहीं है तो आप वाकई काफी पीछे छुट रहे हैं. तो ऐसे में नाम वही चुनें जिन्हें आसानी से इन्टरनेट पर रजिस्टर किया जा सके, डोमेन नेम ख़रीदा जा सके, चैनल बनाया जा सके आदि.
५. आखिरी में, ब्यूटी पार्लर का नाम ऐसा होना चाहिए कि आने वाले हजारों वर्षों में भी आउटडेटिड न लगे. सोचिए कि आप ऐसा नाम रख लेते हैं जो मात्र कुछ वर्षों में ही पुराना लगने लगे या रोज बदलती इस दुनिया से तालमेल न बिठा पाए तो क्या होगा. इसलिए नाम सोच समझकर, दूरदृष्टि वाली सोच रखकर ही चुनना चाहिए.
ब्यूटी पार्लर खोलने में कितना पैसा लगेगा?
ब्यूटी पार्लर खोलने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह आपकी लोकेशन और पार्लर के आकार पर निर्भर करता है. अगर आप अपना ब्यूटी पार्लर ग्रामीण इलाकों में खोलना चाह रहे हैं तो लगभग 70 हजार रूपए से लेकर १ लाख रूपए लग सकते हैं जिसमें हमने फर्नीचर, सभी बेसिक सामान, रूम रेंट और लाइसेंस को जोड़ा है. तो वहीँ, अगर आप छोटे शहरों में ब्यूटी पार्लर खोलेंगे तो कुल खर्च २ लाख से लेकर २.५ लाख तक का खर्च लगने का अनुमान है. अगर आप बड़े शहरों में plan कर रहे हैं तो यह खर्च ६ लाख तक हो सकता है.
ध्यान दें कि पार्लर खोलने में कुल खर्च कितना आ सकता है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे लोकेशन, विस्तार क्षेत्र, ग्राहक, महंगाई आदि. खासतौर पर अगर आप अपने ब्यूटी सैलून बिजनेस के लिए लोगों को हायर करने की सोच रहे हैं तो खर्च काफी बढ़ सकता है. खर्च घटाने के लिए आपको लोगों को इंटर्नशिप या ट्रेनिंग के तौर पर रखना चाहिए. इससे लोगों को ट्रेनिंग भी मिलेगी और आप बेहतर सेवाएँ भी दे सकेंगे.
ब्यूटी पार्लर की सामान नाम लिस्ट
अगर आप सोच रहे हैं कि एक ब्यूटी पार्लर में किन सामानों की आवश्यकता पड़ती होगी, तो आइये आपके इस प्रश्न का उत्तर भी हम आपको दे देते हैं. ब्यूटी पार्लर सामान नाम लिस्ट को निचे दिए तालिका में जोड़ा गया है. हमने सभी सामानों को उनके वर्ग के हिसाब से वर्गीकृत किया है. अगर आप पहली बार पार्लर खोलने जा रहे हैं और साथ ही आपका बजट भी कम है तो आप इस लिस्ट से कुछ सामानों की छंटाई भी कर सकते हैं.
श्रेणी (Category) | Beauty Parlour Products Name |
---|---|
बालों की देखभाल (Hair Care) | शैंपू, कंडीशनर, हेयर मास्क, सीरम, हेयर स्प्रे, हेयर जेल, कंघी, ब्रश, हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर (optional), कर्लिंग आयरन (optional) |
त्वचा की देखभाल (Skin Care) | फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, फेस स्क्रब, फेस पैक, मेकअप रिमूवर, क्लींजिंग मिल्क (optional), टोनर (optional), फेशियल किट (optional) |
मेकअप (Makeup) | फाउंडेशन, कंसीलर, कॉम्पैक्ट पाउडर, ब्लश, आईशैडो पैलेट, आईलाइनर, मस्करा, आईब्रो पेंसिल, लिपस्टिक, लिप्लिनर (optional), मेकअप ब्रश सेट, मेकअप स्पंज |
नाखून देखभाल (Nail Care) | नेल पॉलिश रिमूवर, नेल पॉलिश, बेस कोट, टॉप कोट, नेल फाइल, नेल कटर |
अन्य (Other) | वैक्सिंग स्ट्रिप्स, टिश्यू पेपर |